Tuesday, April 2, 2019

जब बीमारियों से बचने के लिए होगा पेंट, वाई-फ़ाई का इस्तेमाल

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कई आम बीमारियां हर साल एक अरब से ज़्यादा लोगों को प्रभावित करती हैं. इनसे निपटने में विकासशील देशों के अरबों रुपए ख़र्च हो जाते हैं.

ग़ुरबत में रहने वाले लोग अक्सर बुनियादी सुविधाओं से महरूम होते हैं. उनकी बस्तियों में साफ़-सफ़ाई की कमी होती है. आस-पास जानवर रहने की वजह से उन्हें आए दिन कई बीमारियां हो जाती हैं. यही वजह है कि टीबी और ख़सरा जैसी बीमारियां जो एक सदी पहले ही ख़त्म मान ली गई थीं, वो वापस आ गई हैं.

इसके अलावा दूसरी संक्रामक बीमारियां जैसे खांसी-ज़ुकाम और नोरोवायरस की वजह से हर साल हज़ारों लोग मर जाते हैं. इन ज़िंदगियों को आसानी से बचाया जा सकता है.

मेडिकल साइंस की दुनिया में कई ऐसी नई तकनीक आ गई हैं, जिनसे ये मुमकिन है. नई तकनीक हमें संक्रमण रोकने, बीमारियां फैलने से रोकने और जान बचाने वाली दवाएं मुहैया कराने में मदद कर रही हैं.

ऐसे पेंट आ गए हैं, जो कीटाणुओं को रोकते हैं. टीके अब सुई के बजाय पाउडर की तरह छिड़ककर लगाए जा सकते हैं. साथ ही अब ट्रांसप्लांट के लिए ज़रूरी अंगों को ड्रोन की मदद से पहुंचाया जा रहा है.

यानी इन नए नुस्ख़ों की मदद से हम बहुत सी बेशक़ीमती ज़िंदगियां बचा पा रहे हैं. आगे चलकर हमें नई तकनीक की वजह से बीमारियों के पेंच-ओ-ख़म पता चल सकेंगे. इसका फ़ायदा बीमारियों की मज़बूती से रोकथाम में होगा.

कई दवाएं केवल इंजेक्शन से ही दी जा सकती हैं. इसके लिए लगातार बदन में सुईयां चुभोना किसी को पसंद नहीं आता. मरीज़ इससे घबराते हैं. स्वास्थ्य सेवाओं में अक्सर साफ़-सुथरे इंजेक्शन की कमी से, बीमारियां भी फैलती हैं.

अब अमरीका के कोच इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटिव कैंसर रिसर्च और हार्वर्ड के ब्रिघम ऐंड वुमन हॉस्पिटल ने मिलकर ऐसी गोली तैयार की है, जिससे इंसुलिन की ख़ुराक बिना इंजेक्शन के ली जा सकेगी.

ये गोली खाने के बाद पेट के भीतर जाकर सीधे आंतों की दीवारों पर इंसुलिन का छिड़काव करेगी. मटर के आकार की इस गोली से टाइप-1 डायबिटीज़ के मरीज़ों को बहुत फ़ायदा होने की उम्मीद है.

इस गोली को विकसित करने वालों का दावा है कि उन्हें इसे बनाने की प्रेरणा लेपर्ड कछुए से मिली. ये कछुआ विपरीत हालात में ख़ुद में तेज़ी से बदलाव ले आता है. इसी तरह ये गोली भी ख़ुद को पेट में ऐसी जगह पहुंचा लेगी, जो सीधे आंत की दीवार पर दवा का छिड़काव करेगी.

अस्पताल जाने वाले दस फ़ीसद लोग, वहां पर नई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. इसकी वजह अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले औज़ार, वहां का फ़र्श और दीवारें होती हैं. इसकी वजह से अकेले अमरीका में ही हर साल एक लाख लोगों की मौत हो जाती है.

दुनिया भर में क़रीब 7 लाख लोग अस्पताल जाने पर नई बीमारियों की वजह से मर जाते हैं. अस्पताल जाने पर लोग टीबी, एचआईवी या मलेरिया जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एंटीबायोटिक की मदद से हम लोगों की रोगों से लड़ने की क्षमता, लगातार कम हो रही है. ये मेडिकल इमरजेंसी है, जिससे मानवता को निपटना है.

अमरीकी सरकार के खाद्य और दवा मंत्रालय ने कई पेंट कंपनियों के साथ मिलकर एक कीटाणु प्रतिरोधी पेंट विकसित किया है. इसे मेडिकल के औज़ारों और दूसरे सामान पर पेंट किया जा सकता है, ताकि वो कीटाणुओं के वाहक न बनें.

इसके लिए एक केमिकल को पेंट या स्याही तैयार करने के दौरान मिला दिया जाता है. फिर, इस पेंट को अस्पताल में रंग-रोगन में इस्तेमाल किया जाता है. सूखने के बाद ये कीटाणुओं से लड़ने में सहायक होता है. इसे लगाने के बाद फ़ंगस, जीवाणु और काई नहीं लगती. बायोकोट नाम की कंपनी ये एंटी-कीटाणु पेंट तैयार कर रही है.

मज़े की बात ये है कि हम कई ऐसे जेल, एंटीसेप्टिक और हैंड सैनिटाइज़र ये सोचकर इस्तेमाल करते हैं कि बीमारियों से बचेंगे. पर, यही सब बीमारियों को बढ़ावा देते हैं. क्योंकि ये ख़राब के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देते हैं.

किसी भी दवा की ओवरडोज़ नुक़सान करती है. इसी तरह एंटीबैक्टीरियल केमिकल का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल भी फ़ायदे के बजाय नुक़सान को ही दावत देता है.

फ़र्ज़ीवाड़े से दुनिया को हर साल 3 ख़रब डॉलर का नुक़सान होता है. कारोबारी दुनिया में भ्रष्टाचार से लेकर फ़र्ज़ी इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, उद्योग-धंधों में ख़ूब मिलावट, फ़र्ज़ीवाड़ा और नक़ली सामानों की ख़रीद-फ़रोख़्त चलती है.

No comments:

Post a Comment

开先例 朝鲜叛逃外交官当选韩国国会议员

太勇浩曾经是朝鲜驻英国副大使, 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二...